Let’s travel together.

जिले की जनता का प्यार और उनके साथ होली पर्व मनाने का पुनः अवसर और आनंद मिला:सिद्धार्थ मलैया

0 175

मलैया निवास पर मनाया गया होली मिलन समारोह

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह : रंगों और स्नेह के महापर्व होली पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय मलैया मिल परिसर में सिद्धार्थ मलैया के द्वारा होली मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों की भीड़ देखी गई और जिले के सभी वर्ग के लोगों के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के स्थानीय नेतृत्व भी शामिल रहे। इस मौके पर संगीत,फाग कार्यक्रम व स्नेहपूर्ण भोज का आयोजन के किया गया।


होली मिलन समारोह के अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि रंगों और स्नेह के महापर्व होली के खूबसूरत पर्व पर पूरा परिवार संग हो तो होली का मजा दुगुना हो जाता है दमोह की पूरी जनता हमारा एक परिवार है और आज होली मिलन समारोह के माध्यम से होली मनाने का आनंद मिल रहा है, इस समारोह में पधारे सभी साथियों का मै हृदय से आभार और अभिनंदन करता हूं।
मिलन समारोह में जहां स्वागत करने स्वयं सिद्धार्थ मलैया और उनकी टीम आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत कर रही थी वही गांव से आए हुए लोक कलाकारो ने ढोल नगाड़े के बीच फाग व लोक गीत गाते एवं एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते हुए उत्सव मनाया, आर्केस्ट्रा पर विभिन्न गीतों के माध्यम से महिला शक्ति भी होली का आनंद लेती हुई दिखाई दी। समारोह में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मलैया मिल परिसर पहुंचकर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं उनके पूरे परिवार को होली की शुभकामनाएं दी। मलैया मिल पर पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं,सामाजिक, व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के प्रति सिद्धार्थ मलैया ने आभार व्यक्त किया और होली की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811