Let’s travel together.

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ की बीमारी पर राणा दग्गुबाती ने किया कमेंट…

84

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त परेशान रहीं। एक तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी से उतर गई और दूसरी तरफ वह एक ऑटो इम्यून बीमारी मायोसिटिस की गिरफ्त में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। इस बारे में अब साउथ एक्टर राणा दुग्गुबाती ने टिप्पणी की है। सामंथा के पब्लिकली अपनी बीमारी के बारे में बताने को लेकर राणा दग्गुबाती क्या सोचते हैं, यह उन्होंने बताया है।

एक्ट्रेस से लगातार की बात

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि सामंथा की बीमारी का पता लगने के बाद वह लगातार उनके संपर्क में थे। एक्टर ने आगे कहा, ‘हर किसी की जिंदगी में कठिनाइयां आती हैं। हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा होगा, जो जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देता है। या जो जीवन के लिए खतरा है।’

फिर से उठ खड़े होना ही खूबसूरत है

सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी की जानकारी देने के सामंथा के फैसले पर राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘यह सबकुछ इस पर निर्भर करता है कि आप इससे कैसे डील करते हो और कब इस बारे में बोलना चाहते हो। बुरी चीजें होती हैं, लेकिन खूबसूरती इसी में है कि आप वापस उठ खड़े हों और चलना जारी रखें।’

‘राणा नायडू’ में नजर आएंगे दग्गुबाती

बता दें कि सामंथा ने अपनी फिल्म ‘यशोदा’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म शाकुंतलम में नजर आएंगी। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होनी थी, मगर अब यह अप्रैल में दस्तक देगी। इसके अलावा सामंथा इन दिनों ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। वहीं राणा दग्गुबाती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने चाचा वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नेटफ्लिक्स एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ में नजर आएंगे। सीरीज 10 मार्च को रिलीज होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811