Let’s travel together.

महंगाई डायन की मार चौतरफा :एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 203 रुपए बढ़े

0 151

 कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए 150 रुपये

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले में गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा होने और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 150 रुपये बढ़ाए जाने से 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा। जिससे 1133 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 1183 रुपए में मिलेगा। एक साल की स्थिति देखें तो फरवरी 2022 से मार्च 2023 तक एक साल में गैस सिलेंडर के दाम 980 से बढ़कर 1183 रुपए हो गए हैं। यानी एक साल में 203 रुपए का इजाफा हुआ है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर खासा असर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ने से रसोई का भी बजट बिगड़ने लगा है।
वहीं अन्य जिलों की तुलना में रायसेन जिले में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ेगा। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले गैस सिलेंडर को भी कई लोगों ने भरवाना बंद कर दिया है। अब मार्च 2023 में गैस सिलेंडर पर 50 रुपए का इजाफा होने से मध्यमवर्गीय परिवार को गैस सिलेंडर लेना और महंगा पड़ेगा।
एक साल में 5वीं बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम……
फरवरी 2022 से मार्च 2023 तक गैस सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। फरवरी 2022 में गैस सिलेंडर 980 रुपए का मिलता था। जिसमें 50 रुपए का इजाफा होने से 1030 हो गया था। इसके बाद फिर 3 रुपए का इजाफा हो गया। दो से तीन माह बाद 50 रुपए का इजाफा होने पर 1083 रुपए का हो गया था। फिर जुलाई 2022 में 50 रुपए का फिर से इजाफा होने से गैस सिलेंडर 1133 रुपए का कर दिया गया। इसके बाद अब मार्च 2023 में 50 रुपए का फिर से इजाफा होने से गैस सिलेंडर 1183 रुपए का मिलेगा। ऐसे में एक साल में 203 रुपए का गैस सिलेंडर पर इजाफा हो गया है।
वहीं इस समय जिले में 39 गैस एजेंसियां संचालित हैं। जो गैस सिलेंडर की सप्लाई करने का काम कर रही हैं। इन सभी एजेंसियों पर उज्ज्वला, सामान्य उपभोक्ता, दुकानदार सहित अन्य 3 लाख 10 हजार से अधिक उपभोक्ता दर्ज हैं। गैस एजेंसियों के द्वारा होम डिलीवरी का चार्ज लिया जाता है। जो इसी राशि में मर्ज रहता है। ऐसे में 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं की जेब पर सिलेंडर महंगा हाेने का सीधा असर पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811