Let’s travel together.

बिल के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे प्रदेश के पचास हजार डॉक्टर, बोले- हमको हमारा काम करने दें…

75

जयपुर| जयपुर 27 मार्च को सुबह 11 बजे आईएमए हॉल से रैली शुरू होकर पांच बत्ती होते हुए रामनिवास बाग के अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगी, जहां एक सभा भी प्रस्तावित है।

नो टू राइट टू हेल्थ संघर्ष समिति के बैनर तले आज सुबह 11 बजे से पूरे प्रदेश से 50 हजार डॉक्टर्स जयपुर में एकत्र होकर बिल का विरोध करेंगे। समिति के डॉ. एसएम बजिया के अनुसार बिल के विरोध में डॉक्टर्स एकत्र हो रहे हैं। डॉ. बजिया ने कहा कि आज निजी अस्पताल के डॉक्टर को प्रदेश में खलनायक बना रखा है, जबकि प्रदेश की चिरंजीवी योजना की सफलता निजी अस्पतालों के योगदान के बिना संभव नहीं थी। डॉक्टर्स ने हर मुश्किल समय में आम आदमी और सरकार दोनों का समर्थन और सहयोग किया है।

डॉ. बजिया ने कहा कि आम आदमियों के मुश्किल के समय में रात और दिन देखे बिना डॉक्टर्स अपनी सेवा देते हैं। कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अपनी जान देकर भी अपने मरीजों की जान को बचाने का काम किया है। जिस योजना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दी है वो निजी क्षेत्र के डॉक्टर्स की रात दिन की मेहनत का फल है, जिसको आज प्रदेश के मुखिया भूल चुके हैं।

हमको पैसे नहीं चाहिए

हमको पैसे नहीं चाहिए। हम सेवा के काम में हैं। हमको हमरा काम करने दें बिना किसी दखलअंदाजी के। नहीं तो इस बिल से प्रदेश का पूरा चिकित्सा सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा। हम डॉक्टर हैं, हमें बिना किसी व्यवधान के काम करने दिया जाए। हमने अपने परिवार को समय न देकर अपने मरीजों को समय दिया। हमने इलाज करते समय नहीं सोचा कि मरीज़ पैसे देगा या नहीं। हमरा पहला ध्यान मरीजों की सेहत है, हमने हमेशा सरकार का साथ दिया है। अब सरकार राजस्थान की चिकित्सीय व्यवस्था को ध्वस्त होने से बचाने के लिए इस बिल को तुरंत वापस लेकर आम जनता के साथ चिकित्सकों के लिए प्रदेश में एक बेहतरीन माहौल प्रदान करे, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति सेहतमंद रहे, और जिस प्रकार प्रदेश की हर मुश्किल समय मैं डॉक्टर्स ने सेवा की है वो जारी रहेगी और राजस्थान चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे आगे रहेगा। परंतु बिल वापसी के बिना कोई हल नहीं निकल सकता है, हड़ताल जारी ही रहेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811