Let’s travel together.

नर्मदा नदी किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री,आबकारी अमले ने की धरपकड़

0 103

आबकारी बरेली की नर्मदा नदी किनारे स्थित ग्रामों एवम ढाबों में दबिश
रायसेन। आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा आदेशित अनुसार नशामुक्ति के तहत अवैध मदिरा व्यवसाय पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार एवम सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपम रायचुरा के

मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली, राजेश विश्वकर्मा द्वारा हमराह स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए वृत्त क्षेत्रान्तर्गत नर्मदा नदी किनारे स्थित ग्राम दिघावन में आरोपी रोहित लोधी,ग्राम केलकच्छ में आरोपी प्रशांत राजपूत, ग्राम अनघोरा में आरोपी मलखान सिंह राजपूत, ग्राम बौरास में आरोपी बंटी राजपूत तथा ग्राम केतोघान में आरोपी

विनोद लोधी के रिहायसी मकानों एवम दुकानों पर तथा जयपुर -जबलपुर मार्ग पर स्थित सिद्धीविनायक ढाबा ग्राम से आरोपी कादर खान एवम महालक्ष्मी ढाबा ग्राम बींझा-पांजरा से आरोपी दुर्गा प्रसाद प्रजापति सहित कुल 07 आरोपियों को मौके से देशी प्लेन मदिरा के 30 पाव, देशी मसाला मदिरा के 55 पाव तथा विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की के 18 पाव के साथ रंगे हाथ मौके से गिरफ्तार किए जाकर सभी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम किये जाकर विवेचना में लिए गए। उक्त दबिश की कार्यवाही में जप्त मदिरा का कुल बाजार मूल्य रुपये 8265/- आंकलित किया गया ।


उक्त कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक श्री रामगोपाल शर्मा, आबकारी आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल एवं सैनिक श्री रामकुमार पचौरी का सराहनीय सहयोग रहा। अवैध मदिरा व्यवसाय के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811