Let’s travel together.

श्रद्धा भक्ति व आस्था के साथ मनाया जा रहा है शिवरात्रि पर्व

0 348

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व है इस दिन को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना गया है इस दिन भक्त विधि विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा आराधना करते हैशिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर भगवान शिव की पूजा चारों प्रेहर करने का भी विधान है दीवानगंज में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति व आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर शिव जी की बरात में जगह जगहभूत प्रेत नाचते नजर आए इसके साथ ही दीवानगंज के कई मंदिरों और शिवालयों में शिव का अभिषेक हो रहा है रायसेन जिले सांची ब्लॉक मैं स्थित गीदगढ़ गुफा का मेला भी प्रसिद्ध है इस गुफा मंदिर पर 20 गांव के लोग आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं यहां मेला कई सालों से लगता आ रहा है इस गुफा मंदिर पर कभी भी पानी की कमी नहीं होती है यहां एक छोटा सा झरना है जो पूरी साल बहता रहता है गुफा मंदिर के आस-पास के गांव में जब हेडपंप ट्यूबेल और कुआं जवाब दे देते हैं तब इस गुफा मंदिर पर यह झरना लगातार बहता रहता है यह झरना पहाड़ के नीचे से निकला हुआ है इस झरने पर ही एक छोटा सा कुंड बना रखा है इस कुंड में से जितना भी पानी लिया जाएगा पानी कभी कम नहीं होता है जितना कुंड का पानी कम करोगे उतना तुरंत भरा जाता है इस गुफा पर यह एक चमत्कार है यहां एक प्रसिद्ध गुफा मंदिर है यहां शिव पार्वती जी की मूर्ति स्थापित है साथ में ही बजरंगबली की मूर्ति भी स्थापित है जिस पर हर मंगलवार को सुंदरकांड भी होता है इस गुफा मंदिर पर साल भर भजन कीर्तन होते रहते हैं शिवरात्रि के महापर्व पर ग्राम गीदगढ़ से लेकर सिद्ध बाबा गुफा मंदिर पर शिव जी की बारात गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए गुफा मंदिर पहुंची वहां पर शिव पार्वती का विवाह हुआ
इसी तरह दीवानगंज में भी शिव पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई आगे आगे डीजे पर शिवजी के गाने बज रहे थे तो पीछे पीछे भक्तगण नाचते गाते शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811