Let’s travel together.

दीर्घकालिक अवधि के आधार पर ऊर्जा निर्यात को मंजूरी देने पर भारत और नेपाल सहमत

103

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को अपने नेपाली समकक्ष भरत राज पौडयाल से मुलाकात के दौरान व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और नेपाल से भारत को दीर्घकालिक अवधि के आधार पर बिजली के निर्यात की अनुमति देने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। क्वात्रा सोमवार को देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ दोनों देशों के बीच व्यापक बहुमुखी सहयोग पर बातचीत करने के लिए दो-दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे और संपर्क, व्यापार, रेलवे, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों से संपर्क सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
नेपाली विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्वात्रा ने यहां आते ही अपने नेपाली समकक्ष पौडयाल से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने रेलवे, पारेषण लाइन, पुल सहित विभिन्न संपर्क परियोजनों की समीक्षा की तथा प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। यहां जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने विनिमय बाजार के सभी उत्पादों का इस्तेमाल करने के लिए नेपाल से भारत को दीर्घकालिक आधार पर ऊर्जा के निर्यात की अनुमति देने की प्रतिबद्धता जताई।
मीडिया के अनुसार दोनों पक्षों ने संशोधित ट्रांजिट संधि के शीघ्र पूरा करने, व्यापार समझौते की समीक्षा करने और व्यापार पर अंतर सरकारी समिति गठित करने पर भी चर्चा की। बयान के मुताबिक दोनों विदेश सचिवों ने सीमा के मुद्दे पर भी चर्चा की और द्विपक्षीय स्तर पर बाकी बचे हिस्से में सीमा पर दीवार खड़ी करने के कार्य पर विचारों का आदान प्रदान किया गया। दोनों पक्ष विदेश सेवा अकादमियों में ज्ञापन समझौता को अंतिम रूप देने पर भी सहमत हुए।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के अपने समकक्ष भरत राज पौडयाल से मुलाकात की और भारत नेपाल के बीच व्यापक साझेदारी की समीक्षा की। दूतावास ने कहा कि दोनों पक्ष, दोनों देशों तथा पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए अपने आर्थिक एवं विकास सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए। दूतावास ने ट्वीट किया कि विदेश सचिव क्वात्रा ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की और इस दौरान आर्थिक विकास सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर सार्थक बातचीत की।
क्वात्रा ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से शीतल निवास में शिष्टाचार भेंट की और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भेजे गए शुभकामना संदेश प्रेषित किया। इससे पहले क्वात्रा ने नेपाल की विदेश मंत्री बिमला राय पौडयाल से मुलाकात की और भारत तथा नेपाल के बीच व्यापक संबंधों को और मजबूत बनाने पर सार्थक विमर्श किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811