Let’s travel together.

घर घर नलजल योजना अंतर्गत बोर में कम पानी निकलने पर भी डाल दी गई केसिंग

0 79

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों क्षेत्र में विकास यात्रा चरम पर चल रही है इसी विकास यात्रा अंतर्गत शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर पंहुंचाई जा रही है परन्तु विभागों की भर्राशाही थमने का नाम नहीं ले पा रही है ऐसा ही मामला ग्राम धनिया खेडी का नलजल योजना का सामने आया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र भर में इन दिनों शासन प्रशासन द्वारा विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की कवायद जोरों पर जारी है इसी तर्ज पर नगर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धनिया खेडी में भी पीएम नलजल योजना अंतर्गत लोगों को घर घर जल पहुंचाने की पी एच ई विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है परन्तु लापरवाह विभाग इस योजना को लागू करने में गंभीरता नहीं बरत पा रहा है जिससे ग्रामीणों में उदासीनता दिखाई दे रही है ऐसा ही मामला इस ग्राम में विभाग द्वारा बोरिंग करवा कर लाईन बिछाई जाकर घर घर पानी की कवायद में जुटा हुआ है धनिया खेडी गांव में घर घर जल पहुंचाने संबंधित विभाग बोरिंग करवा रहा है परन्तु बोर में पानी एक इंच से भी कम निकलने पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद भी मनमानी करते हुए बोर में कैंसिग डालकर इति श्री करने का चलन चलाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का मूर्त रूप लेना असंभव सा दिखाई दे रहा है तथा यह योजना मात्र कागजी बनकर रह गई है इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि घर घर जल पहुंचाने की योजनाएं सरकार चला रही है तथा विभाग इन योजनाओं को गंभीरता से लागू नहीं कर पा रहे हैं मात्र औपचारिकता भर पूरी करने की जुगत में विभाग जुटा हुआ है अपनी मनमानी के चलते गांव वालों की सुनने को तैयार नहीं दिखाई देता पीएम नलजल योजना इस गांव में क्रियान्वित की जा रही है परन्तु जो बोर हो रहे हैं वह मात्र तीन सो फिट कर छोड़ रही है जबकि तीन सो फिट में एक इंच से भी कम पानी निकल रहा है तब गांव वालों को घर घर पानी पहुंचना असंभव दिख रहा है जब इस मामले में क्रियान्वित करने वाली एजेंसी से बात की जाती है तो उसका कहना है हमने बोर कर दिया पानी नहीं निकल पा रहा तो हम क्या कर सकते हैं जैसा आदेश विभाग से मिल रहा है हम कर रहे हैं जबकि गांव वालों ने एजेंसी से पांच सो फिट बोर करने की मांग की थी जिसमें पानी भरपूर मात्रा में निकल सके जिससे यह योजना सफल हो सके तथा लोगों को घर घर पानी पहुंच सके परन्तु कोई न तो देखने न ही सुनने को तैयार दिखाई दे रहा है तब सरकार की योजनाएं दिखावा साबित हो रही है इस मामले में ग्रामीणों में से मोहनसिंह यादव ने बताया कि सरकार की योजनाएं लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने चलाई जाती है परन्तु कर्ताधर्ताओं की मनमानी सरकार की योजनाओं में बाधक बन जाती है इसी प्रकार गांव के बादाम सिंह यादव राजेश यादव लीला राम यादव गोलू यादव संतोष कुमार ने बताया कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी में निर्माण एजेंसी योजनाओं में पालीता लगाकर केवल औपचारिकता करने में विभाग जुटा है यदि सही ढंग से योजना नहीं क्रियान्वित की गई तो हम सभी लोग सरकार की इस योजना की असलियत जिला कलेक्टर के सामने रखेंगे तथा इसमें शामिल लोगों की जांच की मांग करने में पीछे नहीं रहेंगे । इस मामले में इनका कहना है ।। नलजल योजना क्रियान्वित करने ग्राम धनिया खेडी में बोरिंग करवाया गया है परन्तु पानी नहीं निकलने पर उसमें कैसिंग डाल दी गई है इस से गांव वालों को पानी नहीं मिलता तो हम इसमें हैंडपंप लगा देंगे जिससे मंदिर पर आने वाले लाभान्वित होंगे तथा हम सर्वे कराकर दूसरे स्थान पर बोरिंग करवायेंगे जिसमें भरपूर पानी होने पर गांव वालों को नलजल योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा । गिरीश कुम्हले ए ई, पी एच ई विभाग रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811