Let’s travel together.

अपहृता नाबालिग दो लड़कियों को पुलिस ने किया दस्तयाब

0 509

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी।19 दिसंबर को थाना सिलवानीक् क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरी हथनापुर से नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 20 दिसम्बर को थाना सिलवानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सर्रा खुर्द से नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिलवानी में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी सिलवानी पी.एन.गोयल एवं थाना प्रभारी सिंह निरीक्षक माया सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लड़की एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा दोनों नाबालिग लड़कियों को दिनांक 3 जनवरी 2022 को दस्तयाब कर उनके पिता के सुपुर्द किया गया। दोनों नाबालिग लड़कियों की दस्तयाबी थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक माया सिंह, सुउनि बलीराम बम्हनेले, सउनि लल्लू सिंह, आर गोविन्द की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811