Let’s travel together.

विधानसभा अध्यक्ष से मिला महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों का प्रतिनिधिमंडल

0 185

अतिथि विद्वानों की मांग जायज़,सरकार जल्द लेगी उचित निर्णय:-गिरीश गौतम

डॉ अनिल जैन

भोपाल। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान महासंघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की।जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की अतिथि विद्वानों की मांग जायज़ है।शिवराज सरकार आपके भविष्य सुरक्षा को लेकर काफ़ी संवेदनशील है।सरकार आपसे किया हुआ वादा पूरा करेगी।जैसा की विदित है की पिछले दो दशकों से लगातार अतिथि विद्वान महाविद्यालयों को संभाल रहे हैं।परीक्षा प्रवेश प्रबंधन अध्यापन आदि समस्त कार्य अतिथि विद्वान ही करते हैं।आज आर्थिक बदहाली और अनिश्चित भविष्य होने के बावजूद कई अतिथि विद्वान इस दुनियां को छोड़ गए।

अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने बताया की आज प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष जी से मिलकर आग्रह किया की अब अतिथि विद्वानों का उद्धार करवाइए,क्योंकि अतिथि विद्वानों के नियमितियरण मुद्दे पर ही सरकार बनी है।जिस पर माननीय अध्यक्ष जी ने भरोसा दिलाया है की आप लोगो के साथ न्याय होगा।शिवराज सरकार आपके प्रति संवेदनशील है।इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ पुष्पराज सिंह,डॉ प्रवीण द्विवेदी,डॉ विकास पांडेय,डॉ राकेश सिंह परिहार,डॉ आशीष द्विवेदी,डॉ अजय पटेल शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811