Let’s travel together.

महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत किया गया कार्यशाला का आयोजन

0 394

रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना की पत्रिका एवं चित्र का विमोचन किया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल से पधारी वर्षा सिंह ने परियोजना के बारे में विस्तार से बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थलों को महिलाओं हेतु सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाना है इसके लिए इन स्थलों के आस पास की महिलाओं एवं लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने उन्हें ई-रिक्शा, टूरिस्ट गाईड,सिक्युरिटी गार्ड, पंप पर काम करने हेतु एवं अन्य कार्यो की ट्रेनिंग दी जाएगी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। संगिनी संस्था से अपूर्वा सांडिल्य ने संस्था एवं किये जा रहे कार्यो पर जानकारी दी। समर्थ संस्था भोपाल से मंजू शर्मा ने सांची एवं हलाली, सुनारी सलामतपुर में कार्यो एवं गतिविधियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सम्मिलित प्रयास से ही परियोजना का सफल होना संभव है। हमें सभी विभागों का सहयोग मिलेगा ऐसी उम्मीद है।इस पर कलेक्टर महोदय ने परियोजना को सफल बनाने सहयोग की बात कही। कार्यशाला में रायसेन कलेक्टर के साथ ही पीसी शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, विकास कुमार शाहवाल पुलिस अधीक्षक, आरके गुप्ता ट्रेजरी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खत्री, एनआरएलएम एवं जिला पर्यटन परिषद से एम राजन, मनीष कुमार देशराज,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से आर के सुनोरिया, एमएन राठौरिया जिला शिक्षा अधिकारी, दीपक संचत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सीवी तिवारी, डी पी सी एसएस ए, डॉक्टर रूही हक उ.व.म. अधिकरी, स्वेता सिंह एसडीओ फारेस्ट, जेंडर कंसल्टेंट अपूर्वा शांडिल्य, हेमंत भारद्वाज,राम विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811