Let’s travel together.

दो माह से नही मिला श्रमिको को भुगतान,सौपा ज्ञापन

0 156

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

तिल्दा के समीप ताराशिव में स्थित फेक्ट्री द्वारा दो माह से श्रमिको के भुगतान न किये जाने का मामला सामने आया है इस संबन्ध में श्रमिकों ने एसडीएम तिल्दा को मंगलवार को ज्ञापन भी सौपा है।
फेक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक रतन कोसलें,श्रवण वर्मा भीमा साहू सुरेन्द्र सागरवंशी आदि ने बताया कि फेक्ट्री में लगभग 70श्रमिक आसपास के गांव के काम करने जाते है उन्हें निर्धारित मजदूरी भुगतान कभी नहीं मिला मात्र 300 रुपये 8 घन्टे के दिये जाते थे दो माह से वह भी नहीं मिला जिससे आर्थिक तंगी के चलते घर मे राशन तक कि दिक्कत होने लगी और अंततः मंगलवार से श्रमिको ने कंपनी में काम पर जाना बन्द कर एसडीएम तिल्दा जेपी टण्डन को ज्ञापन सौपा।
मजदूर कांग्रेस ने किया समर्थन
अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गुलाब देव महाराज श्रमिको का समर्थन करते हुए कहा कि अष्ट धातु फेरो मेटल प्राइवेट लिमिटेड ताराशिव तिल्दा डिवीजन बहेसर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को तथाकथित कंपनी द्वारा 2 महीने से पारिश्रमिक नहीं दिया गया संगठन ने श्रमिको का समर्थन करते हुए इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी तिल्दा को ज्ञापन सौपा है
जल्द ही यदि उधोग प्रबंधन श्रमिको का भुगतान नहीं करता तो अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष गुलाब देव महाराज, जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष झरियार साहू के नेतृत्व आआन्दोलन किया जाएगा मंगलबार को एसडीएम तिल्दा द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है ।इस संबन्ध में फेक्ट्री प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811