Let’s travel together.

नर्मदा स्नान कर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी,1 की मौत 15 घायल

0 520

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

मोनी अमावस्या पर नर्मदा स्नान कर वापिस अपने गांव जा रहे  ग्रामीणो से भरी एक बोलेरो जीप सिलवानी के पाश बर्धा पुलिया के पास बीती शाम सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 70 वर्षीयशंकर लाल पिता दुलीचंद
निवासी पीपलपानी थाना गैरतंगज की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पीपलपानी गांव से बोरेलो जीप में सवार होकर ग्रामीण नर्मदा स्नान करने नर्मदा घाट गए हुए थे। लौटते समय वाहन दुर्धटना ग्रस्त होकर पलट गया। इस हादसे में 15 सवार घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट आने पर 3 को रेफर किया गया ।

सिलवानी पुलिस थाने के ASI रामसुजान पाण्डेय ने बताया कि हादसे में खिलान सिंह 60, मूलचंद्र 55, मीराबाई 50, प्रहलाद गौर 30, कुन्ती बाई  40, कमलाबाई 70, गीताबाई 32, कोमल बाई  60,  करन 8, लक्ष्मी नारायण 14, विनायक 40, बृजमोहन 25, किशन 60 तथा सलोनी 14 साल शामिल है। इन घायलो में से 3 को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया । हादसे का कारण चालक का वाहन से अनियंत्रित होना बताया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811