Let’s travel together.

मशहूर गायिका लिसा मैरी प्रेस्ली का 54 वर्ष की उम्र में निधन

92

मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली नहीं रहीं। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लिसा को मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि लिसा मैरी प्रेस्ली दिवंगत अमेरिकी एक्टर, सिंगर और म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ली की बेटी थीं।

बता दें कि लिसा, एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी थीं। गायिका के आकस्मिक निधन से उनका परिवार गहरे दुख में है। फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लिसा के परिवार ने एक बयान जारी कर दुख की इस खड़ी में साथ देने और प्रार्थना करने के लिए सभी का आभार जताया है। साथ ही यह अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में परिवार की निजता का ख्याल रखा जाए।

बता दें कि लिसा प्रेस्ली की शादी दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन से शादी हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की शादी 1994 से 1996 तक चली। एक बार प्रेस्ली ने यह खुलासा भी किया था कि माइकल जैक्सन के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए उन्हें बच्चे पैदा करने से डर लगता था। एक टॉक शो के दौरान लिसा ने कहा था कि, ‘मुझ पर बच्चे पैदा करने का दबाव था और मैं भी चाहती थी। लेकिन मैं भविष्य के बारे में सोचती थी कि मैं कभी जैक्सन के साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर उलझना नहीं चाहूंगी।’

प्रेस्ली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही गायिका ने अपनी मां के साथ  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया था। बता दें कि लिसा की मां प्रिसिला प्रेस्ली भी मशहूर अभिनेत्री हैं। लिसा प्रेस्ली जब पांच वर्ष की थीं तब उनके पिता एल्विस प्रेस्ली और मां प्रिसिला का तलाक हो गया था। जब वह 9 वर्ष की थीं तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया। गौरतलब है कि एल्विस प्रेस्ली का निधन वर्ष 1977 में हुआ था।  बता दें कि बतौर सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली की डेब्यू एल्बम वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811