Let’s travel together.

7 साल के नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को मिला 20 वर्ष के कठोर कारावास का दण्ड एवं लगाया गया जुर्माना

0 101

रायसेन। न्यायालय श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी शाहिद ऊर्फ गंजा को पुलिस थाना सुल्तानपुर के मामले में दोषी पाते हुए आरोपी को 20 वर्ष के कठोर करावास एवं कुल 6000 रूपये के अर्थदण्डत से दण्डित किया।

इस मामले में मध्यप्रदेश राज्यो की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडित बालक, मौसी के घर के पास खेल रहा था तो एक बहुत बडा लडका उसका हाथ पकडकर स्कूल ग्राउंड में बने कमरे तरफ ले गया और उसकी पेशाब की जगह पकड़ कर देर तक खींचता रहा, फिर उसे उल्टा कर दिया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा, पीडित बालक को दर्द हो रहा था, तो आरोपी ने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया था और कहा था घर जाकर किसी से मत कहना, नहीं तो गला दबा दूँगा और वहां से चला गया था। पीडित बालक भी घर आ गया था, उस समय उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में गुदा में दर्द होने पर उसने अपनी माँ को बताया। उक्त घटना की रिपोर्ट थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन (म.प्र.) में पीडित बालक के पिता ने शाहिद उर्फ गंजा के विरूद्ध लिखाई। थाना सुल्तानपुर में पुलिस ने अनुसंधान को पूरा कर अभियुक्त द्वारा उक्त अपराध किया जाना साबित पाकर उसके विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था।

शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखते हुए पीडित बालक एवं अन्यय गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत कराते हुए मामले को संदेह से परे प्रमाणित कराया। फलस्वरूप न्यायालय ने आरोपी शाहिद ऊर्फ गंजा के विरूद्ध 07 वर्ष की आयु के नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक लैंगिक कृत्य कर गंभीर प्रवेशन लैंगिक हमला करने के आरोप को प्रमाणित पाते हुये दोनों अभियुक्ति को 20 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया। जान से मारने की धमकी देकर बालक को डराने के अपराध का भी अभियुक्त को दोषी पाते हुये एक वर्ष का कठोर कारावास का दंडादेश भी दिया गया और कुल 6000 रूपये के अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया , जिसकी संपूर्ण राशि पीडित बालक को दिये जाने का आदेश दिया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811