Let’s travel together.

जिला चिकित्सालय में इंजेक्टेबल पोलियो के तृतीय डोज का शुभारंभ

0 308

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशन में  जिला चिकित्सालय गुना में एफ.आई.पी.व्ही (इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन) तृतीय डोज का शुभारंभ किया गया। एफ.आई.पी.व्ही. तृतीय डोज 9 से 12 माह के शिशु को एम.आर. टीके के साथ दिया जायेगा। इसका शुभारम्भ जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। पोलियो से डबल सुरक्षा देने के लिए नियमित टीकाकरण में पोलियो रोधी वैक्सीन एफआईपीव्ही की तीसरी डोज की शुरूआत माह जनवरी से की जा रही है। अभी तक 6 एवं 14 सप्ताह में एफआईपीव्ही की दो खुराक दी जा रही थी। अब एमआर टीका के साथ इसकी तीसरी खुराक 9 से 12 माह की उम्र में लगाने का कार्य किया जायेगा। डॉ. ऋषिश्वर ने बताया कि एफआईपीव्ही पोलियो का दर्द रहित टीका व ओरल पोलियो वैक्सीन दोनों एक साथ देने पर बच्चों को रोग से लड़ने की क्षमता में अधिक मजबूती आती है। इस प्रकार पोलियो से डबल सुरक्षा नियमित टीकाकरण दौरान 5 बार ओपीव्ही के साथ तीन डोज आईपीव्ही देने पर हो सकेगी।
आज इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. एस.ओ. भोला, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाह, डब्‍लयूएचओ एसएमओ डॉ. अर्पित दाते, आसरा एनजीओ से रविन्द्र भार्गव, एएनएम मेघा बिरथरे, टीकाकरण टीम व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811