Let’s travel together.

कर्मचारी हितों के लिए शासन स्तर पर की जा रही पहल, आगामी समय में मिलेंगे सार्थक परिणाम – रमेशचन्द्र शर्मा

0 499

अनूपपुर। कर्मचारियों की मांगों का उचित निराकरण के लिए सतत् शासन स्तर तक पहल की जा रही है। जिसके सार्थक परिणाम भी आगामी समय में देखने को मिलेंगे। उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री रमेश चन्द्र शर्मा ने कर्मचारी संघों के कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहरिया, मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी.के. यादव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हेमन्त श्रीवास्तव सहित कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, महाविद्यालय प्राध्यापक संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, शिक्षक संघ, अध्यापक संगठन, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, दैनिक वेतनभोगी संघ, पषु चिकित्सा अधिकारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, अनुसूचित जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ, अपाक्स संघ, पटवारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, तकनीकी कर्मचारी संघ, शिक्षक संगठन, पेंषन संघ, पंचायत सचिव संघ, राज्य अध्यापक संघ आदि के पदाधिकारी उपस्थित थे।


उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के निराकरण के प्रयास हों। मान्यता प्राप्त संघ के पदाधिकारियों के साथ परामर्शदात्री समिति की बैठकें आयोजित की जांए। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के समस्याओं के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। समय-समय पर विभिन्न कर्मचारी संघों की मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर सकारात्मक परिणाम के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों के समस्याओं के निदान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों का समय पर निराकरण, कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ सहित विभिन्न तरह के प्राप्त भत्तों में वृद्धि के प्रयास के साथ ही

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ऊषा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, संविदा कर्मचारी, नियमित कर्मचारियों तथा लघु वेतन कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन को प्रेषित कर उसके साथ सकारात्मक निर्णय के लिए विभिन्न स्तर पर बैठक कर समस्याओं के समाधान के संबंध में लगातार चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री रमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि अनूपपुर जिले में कर्मचारी संघों द्वारा उठाए गए मांगों के निराकरण के संबंध में शासन स्तर तक प्रत्येक बिन्दुओं को प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों ने शासन स्तर से कर्मचारी हित के लिए लंबित मांगों की ओर राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811