Let’s travel together.

अटलजी की जयंती आज प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनेगी

0 104

प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

पार्टी नेता लाभार्थियों से करेंगे सरकार की उपलब्धियों और सुशासन पर चर्चा

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनायी जायेगी। नगर के प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना जायेगा।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनेगी। नगर के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटलजी का पुण्य स्मरण करेंगे। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो का स्मरण करेंगे। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन पर लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। जिला केन्द्रों पर अटलजी की कविताओं और उनके व्यक्तित्व पर केन्द्रित व्याख्यान मालाएं आयोजित होगी।

कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम

माह के अंतिम रविवार 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा समसामयिक विषयों पर मन की बात कार्यक्रम का संबोधन होगा। नगर के सभी 483 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811