बालमपुर घाटी पर डंपर के हुए ब्रेक फेल,नीचे उतारते हुए आम के पेड़ से टकराया, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इन हादसों में रोज कई व्यक्ति घायल हो रहे हैं तो कई व्यक्ति की मौत भी हो रही है। 2 दिन के अंदर ही बालमपुर घाटी से लेकर कुलहड़िया पेट्रोल पंप तक 7 किलोमीटर मार्ग पर चार दुर्घटना हो चुकी है। जिनमें चार लोग मामूली से रूप से तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं शनिवार शाम को भी भोपाल से विदिशा की तरफ जा रहा है डंपर क्रमांक एमपी 04 एचइ 5271 के बालमपुर घाटी उतरते समय ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही तेज रफ्तार से घाटी उतरते हुए डंपर एक ढाबे के सामने खड़े बड़े आम के पेड़ से जा टकराया। जिससे डंपर चालक डंपर में ही फंसकर रह गया। ढाबे पर रह रहे कर्मचारी और बालमपुर घाटी के कुछ रहवासी द्वारा डंपर के गेट को जेसीबी से तोड़कर ड्राइवर महेश अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी गुनगा मनी खेड़ी बेरसिया कोरबा मुश्किल निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से भोपाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़े आम का पेड़ की डाल टूट कर नीचे गिर गई और पेड़ तिरछा हो गया। वही डंपर एक तरफ से पिचक कर पीछे वाली बॉडी से चिपक गया वह तो गनीमत रही की घाटी उतरते समय सामने कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो आज फिर एक बड़ी दुर्घटना बालमपुर घाटी पर हो जाती।

20 दिन के अंदर ही बालमपुर घाटी पर यहां तीसरी बड़ी दुर्घटना है। तीन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 कि सड़क को अब क्षेत्र के लोग खूनी सड़क कहने लगे हैं क्योंकि इस मार्ग पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है। जिनमें कई लोग घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि इस रोड को फोरलाइन में बदला जाएगा तभी हादसों में कमी आएगी नहीं तो ऐसे हादसे आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे।