Let’s travel together.

पत्नी के मायके से वापस नहीं आने से परेशान युवक एक बार फिर चढ़ा मोबाइल टावर

0 169

पुलिस ने किया 151 का मामला दर्ज
– 2 दिन पहले भी चढ़ा था टावर पर, पत्नी नाराज़ होकर 6 महीने पहले चली गई है मायके

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

6 महीने से मायके में रह रही पत्नी के वापस नही आने पर पति ने एक बार फिर मोबाइल टावर पर चढ़कर पत्नी को वापस बुलाने की गुहार पुलिस से लगाई है। लेकिन इस बार पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर मोबाइल टावर से नीचे तो उतार लिया लेकिन युवक के खिलाफ मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया है। दीवानगंज पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को भोपाल विदिशा हाइवे से लगे हुए दीवानगंज ढोलाघाट के बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़कर अम्बाड़ी गांव निवासी विष्णु वंशकार पत्नी को मायके से वापस बुलाने की गुहार लगाने लगा। विष्णु की पत्नी उससे नाराज होकर 6 महीने से मायके में रह रही है। मायके से पत्नी के नहीं आने से परेशान युवक दूसरी फिर शनिवार को फिर ढोलाघाट बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को मायके से लाने की मांग करने लगा। किसी तरह से युवक को पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। गौरतलब है कि विष्णु वंशकार तीन बार मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है। ये युवक बार बार पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। अब की बार पुलिस ने युवक के खिलाफ 151 का मामला दर्जकर न्यायालय

में पेश किया है। बता दें कि अभी 2 दिन पहले भी युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया था। और पुलिस ने उसको समझाईश देकर छोड़ दिया था। वहीं परिजनों ने भी काफी समझाया था और युवक ने दोबारा टावर पर नहीं चढ़ने की बात कही थी। इससे पहले वह बिजली हाईटेंशन लाइन के टावर पर भी चढ़ गया था। तब मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने उसे उतारा था और समझाया था। मगर शनिवार को एक बार फिर युवक विष्णु वंशकार बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। जिसे उतारने के लिए सलामतपुर थाने अंतर्गत दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक राजू चौहान ने बड़ी मशक्कत की और उसे नीचे उतारा। पुलिस चौकी में ले जाकर युवक पर 151 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811