Let’s travel together.

दमोह के भक्तों ने रच दिया इतिहास -अजय टंडन

0 120

4 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड

सिर पर श्रीरामचरितमानस को विराजमान कर चल रहे थे अजय टंडन

डॉ. अनिल जैन दमोह

स्थानीय होमगार्ड मैदान पर श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य गुरुवर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजित की जा रही है। जिसमें नौ दिवसीय रामकथा के प्रथम दिन अर्थात आयोजन के प्रथम दिन शनिवार सुबह आशीर्वाद गार्डन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर होमगार्ड ग्राउंड पहुंची। जहां पर कलश पूजन किया गया। कथा संयोजक अजय टंडन ने बताया है कि दमोह जिले के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ करीब 35 हजार से अधिक भक्तों ने कलश यात्रा में हिस्सेदारी की हो निश्चित रूप से यह चरण हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा।


भव्य रही कलश यात्रा-
आशीर्वाद गार्डन से प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा में सबसे आगे एरावत पर सवार महात्मा धर्म ध्वजा लिए हुए सबसे आगे चल रहे थे उसके पीछे 4 अलग अलग अश्वो पर सवार वीरांगना धर्म ध्वजा लिए हुए शोभा यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रही थी। करीब 4 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में दमोह विधायक एवं कथा संयोजक अजय टंडन सिर पर रामायण रखकर चल रहे थे। अलग-अलग घुड़बग्गी पर संत महात्मा विराजमान थे कई घुड़बग्गी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान जी की झांकी सजीव चित्रण कर रही थी।  शोभायात्रा में महिलाओं की अलग-अलग टोलियां डीजे पर गरबा नृत्य सहित धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए चल रही थी। करीब 500 से अधिक महिला सेवादारों की टोली एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही। शोभायात्रा में ग्वालटोली के अलावा अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।


दिल खोलकर किया स्वागत-
करीब 4 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा का जगह जगह है दिल खोलकर स्वागत किया गया। दरअसल शोभायात्रा मार्ग पर मागंज स्कूल चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लॉज चौराहा, बस स्टैंड, किल्लाई नाका, नव जागृति स्कूल के समीप से लेकर पूरे मार्ग पर लोगों ने किसी ने मिष्ठान वितरण किया तो किसी ने फल वितरित किए। कई जगह ड्राई फूड एवं केसर का दूध वितरित किया गया। इस तरह से श्री राम भक्त हर जगह भक्तों की सेवा में लगे हुए थे और दिल खोल कर उनका स्वागत सत्कार व पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा से सम्मान कर रहे थे। शोभायात्रा में करीब 35 हजार से अधिक महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा भले ही सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई हो लेकिन अपार जनसमूह सुबह 6:00 बजे से ही आशीर्वाद गार्डन शोभायात्रा स्थल पर पहुंच गया था, जहां से भव्य शोभायात्रा होमगार्ड मैदान पहुंची जहां पर कलश पूजन किया गया।
सुबह आ गए थे गुरुवर
श्री वाघेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुवर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का रिश्ता हाइक में सुबह आगमन हो गया था। जिनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य पूजन किया गया। कथा संयोजक अजय टंडन एवं उनके पूरे परिवार के साथ दमोह वासियों ने गुरुजी की अगवानी की।

काबिले तारीफ रही पुलिस व्यवस्था

आशीर्वाद गार्डन से शुरू होने वाली भव्य शोभायात्रा में करीब 35000 से अधिक भक्तों की देखरेख के लिए जिला पुलिस बल की ओर से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।  महिला पुलिस अधिकारी भी महिला आरक्षकों के साथ महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811