Let’s travel together.

मामूली विवाद पर दो पक्षों में झगड़ा विवाद में सिरफुटौव्वल के बाद घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0 189

– शहर में एहतियात के तौर पर इंडियन चौराहे पर वज्र वाहन और क्यूएएफ़ पुलिस फोर्स तैनात स्थिति नियंत्रण में

शिवलाल यादव रायसेन

बीती रात थाना कोतवाली के तहत नयापुरा वार्ड नंबर 1 में गाली गलौज और मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया ।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट में हाथ पैर सिर में चोटें आई हैं ।सभी घायलों को कोटवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल नवागत एसडीओपी आरती शर्मा कर रही है।फिलहाल एहतियात के तौर पर जिला व पुलिस प्रशासन ने इंडियन चौराहे पर पुलिस फोर्स वज्र वाहन और क्यूएएफ कंपनी के सस्शत्र जवान तैनात कर दिए गए हैं ।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।


थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि बीती रात नारा पुरा वार्ड नंबर एक निवासी फरियादी खूबचंद शाक्य पिता सुजान सिंह 58 वर्ष में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई आरोपी सगीर नसीम अनुवाद अमान खान ने एक राय होकर घर के सामने रास्ते की गली से आने जाने पर थे खूबचंद को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद इतना बढ गया कि आरोपी सगीर नसीम अरबाज और अमन खान ने लाठी लोहे की रॉड से खूबचंद शाक्य रितिक रोशन उनकी पत्नी भागवती बाई शाक्य और बेटी हेमलता के ऊ पर मारपीट की ।जिससे उन्हें चोटें आई दूसरे लोगों को भी मारपीट में चोटें आई हैं ।सभी घायलों को पुलिस ने रात्रि में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। इस पूरे मामले की जांच नवागत एसडीओपी आरती शर्मा कर रही है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307 294 323 323 506 34 एससी एसटी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811