Let’s travel together.

पूर्व मंत्री एवं कॉंग्रेस के बरिष्ट नेता राजा पटेरिया के बिगड़े बोल,कहा मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो

0 264

कांग्रेस ने पटेरिया के बयान से पल्ला झाड़ा

-भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की

पन्ना।पूर्व मंत्री एव कॉंग्रेस के बरिष्ट नेता राजा पटेरिया ने इस बार एक ऐसा ब्यान दिया है।कि प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है।उन्होंने कहा है कि यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो।यह वीडियो शोसल मीडिया में अब जमकर वाइरल हो रहा है।

दरअसल पन्ना के पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया था, जहांपर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।और विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिए।इस दौरान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बोल बिगड गये।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जहां पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कहते हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा।मोदी धर्म जाति भाषा के आधार पर लोगो को बांट देगा।और दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है।संविधान यदि बचाना है।तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हालांकि इसके उपरांत राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं।कि हत्या इंदा-सेंस हराने का काम करो।क्योंकि जो जीत होती है।वह कार्यकर्ता की होती है।, और जो हार होती है। वह सेनापति की होती है।जिसके बाद राजा पटेरिया ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका यह आशय नही था जो निकाला जा रहा है।

इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कलेक्टर और एसपी को जांच के आदेश दिए है।उन्होंने सागर में FIR दर्ज कराने की बात भी कही।

कांग्रेस ने झाड़ा पटेरिया के बयान से पल्ला

इधर कांग्रेस ने राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री को लेकर कही बात से अपना पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा है कि यह पटेरिया का निजी बयान है जिससे कांग्रेस का कोई सरोकार नही है।उन्होंने पटेरिया के इस कृत्य को अनुशासन समिति में रखने की भी बात कही है।

पटेरिया के बयान की कड़ी निंदा

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811