Let’s travel together.

चेक बाउंस के मामले में फरार सज़ा याफ्ता आरोपी को पकड़ने 2 थानों की पुलिस को ठंड में भी बहाना पड़ा पसीना, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 176

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

चेक बाउंस के मामले में कई महीनों से फरार सज़ा याफ्ता आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो थानों की पुलिस को ठंड में भी पसीने बहाने पड़े। इस आरोपी की तलाश कई महीनों से पुलिस को थी। इसके गिरफ्तार होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 138 एनआइए चेक बाउंस के मामले में कई महीनों से फरार सज़ा याफ्ता मुजरिम सुनील सप्रा पुत्र ओमप्रकाश सप्रा निवासी एन2 बंसल विहार कालोनी ई 8 बावड़िया कला भोपाल को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी सुनील पर लगभग पांच लाख रुपए चेक बाउंस का मामला जेएमएफसी न्यायालय रायसेन में चल रहा है। इसमें आरोपी को सज़ा भी हो गई थी। सज़ा की जानकारी मिलते ही आरोपी सुनील फरार हो गया था। जिसकी तलाश में दो थानों सलामतपुर व सांची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुखबिर से आरोपी के भोपाल में होने की सूचना मिलते ही सांची थाने के एएसआई हरपाल सिंह चौहान, संजय चौहान, अजय व आरक्षक आशीष ने घेराबंदी करते हुए सुनील को भोपाल से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि आरोपी सुनील सप्रा पुत्र ओमप्रकाश सप्रा पर मेसर्स रामकृष्ण एसोसिएशन ने लगभग पांच लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में सलामतपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811