Let’s travel together.

गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाजनों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

0 86

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक व प्रचंड जीत पर स्थानीय जिला कार्यालय के समक्ष हनुमान चौराहा पर भाजपा जनों ने आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर जश्न मनाया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया गुरुवार को गुजरात चुनाव परिणाम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 157 सीटें प्राप्त कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास जताया। इसी खुशी में आज हनुमान चौराहा पर भाजपा जनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह सिकरवार की उपस्थिति में आतिशबाजी व मिठाई वितरण कर गुजरात चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की प्रचण्ड विजय पर हर्ष जताया। और कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देकर मिठाई खिलाई।


जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व जनता का विश्वास का परिणाम है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का 127 सीट जिताने का रिकॉर्ड वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तोड़ दिया है। पीएम मोदी ने चुनावी सभा में इसके स्पष्ट संकेत दिए थे। आतिशबाजी के अवसर पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811