Let’s travel together.

पुरानी रंजिश पर मज़दूर के साथ पिता पुत्रों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0 120

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के मूंगफली कालोनी में पुरानी रंजिश को लेकर एक मज़दूर के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। जिसकी वजह से फरियादी मज़दूर के सर, हाथ व पेर में मूंदी चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी मुकेश मीणा पुत्र दौलत सिंह मीणा निवासी मूंगफली कालोनी थाना सलामतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने घर से बाजार तरफ जा रहा था जैसे ही वह शिवप्रसाद मिस्त्री के घर के पास पहुंचा तो वहाँ पहले से हल्के बघेल एवं उसके दोनों लड़के सोनू और मोनू बघेल खड़े थे। जिनसे मेरी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर मुझे देखकर गंदी- गंदी गालियां देने लगे। मैंने गाली देने से मना किया तो मोनू ने डंडे से, सोनू व हल्के ने लात-मुक्को से मेरे साथ मारपीट की और जाते जाते तीनों बोलने लगे की थाने मे रिपोर्ट कि तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट से मुझे सिर पैर व हाथ में मूंदी चोटें आईं हैं। घटना मोहल्ले के शिवप्रसाद मिस्त्री व प्रदीप मीना ने देखी है। फरियादी मुकेश मीणा की रिपोर्ट पर आरोपी हल्के बघेल एवं उसके दोनों लड़को सोनू बघेल व मोनू बघेल के विरुद्ध मारपीट का मामला धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी के तहत दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811