Let’s travel together.

सीएम ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी

0 199

3 पत्रकारों की मौत के मामले में लापरवाही करने पर रायसेन एसपी ने सलामतपुर थाने के 1 एएसआई 1प्रधान आरक्षक को किया लाइन अटैच
-बेकाबू मौत के ट्रक ने पत्रकारों को मारी टक्कर थी टक्कर, विदिशा के 3 पत्रकारों की मौके पर ही हुई थी मौत
-पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को सूखी थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
-सलामतपुर थाने के सोजना लांबाखेड़ा मोड़ का मामला

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को हुए पत्रकार दुर्घटना मामले में रायसेन एसपी विकाश शाहवाल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही के चलते सलामतपुर थाने के 2 पुलिस जवानों को लाइन अटैच कर दिया है। इनमें सलामतपुर थाने के एएसआई आर एस दांगी और प्रधान आरक्षक राजेश पठारिया शामिल हैं। दोनों ही पुलिस कर्मियों पर मोके पर मौजूद लोगों ने शराब के नशे में होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्रायवर कमल अहिरवार पुत्र राजाराम अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पड़रई थाना जैसीनगर जिला सागर को सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के टोल टैक्स से गिरफ्तार कर धारा 304 ए का मामला दर्ज किया है। गोरतलब है कि सोमवार रात्रि दस बजे के लगभग भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सोजना लांबाखेड़ा मोड़ के पास एक बेकाबू भूसा ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार तीनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि दस बजे थाना क्षेत्र के सोजना लांबाखेड़ा मोड़ के पास भोपाल से विदिशा बाइक एमपी40 एमएन 8640 से जा रहे राजेश शर्मा पुत्र ग्याप्रसाद शर्मा निवासी अरिहंत विहार विदिशा, सुनील शर्मा पुत्र कैलाश नारायण शर्मा निवासी डंडापुरा विदिशा व नरेन्द्र दीक्षित पुत्र इमरतलाल दीक्षित निवासी आर एमपी नगर फेस 2 विदिशा को सागर से इंदौर भूसा लेकर जा रहे बेकाबू ट्रक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही बाइक सवार युवकों को मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही युवक पेशे से विदिशा क्षेत्र के पत्रकार हैं। इनमें राजेश शर्मा विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं। तीनों ही पत्रकारों के शव पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। मंगलवार सुबह तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के सुपुर्द किए गए।

आरोपी ट्रक ड्राइबर

भोपाल विदिशा रोड के सोजना लांबाखेड़ा पर है अंधा मोड़–
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर थाना क्षेत्र में सोजना लांबाखेड़ा मोड़ पर अंधा मोड़ है। जिसकी वजह से यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां पर ज़िम्मेदार एमपीआरडीसी विभाग ने अंधा मोड़ होने के कोई भी संकेतक नही लगाए हैं। इसी कारण वाहन चालकों को अंधा मोड़ होने का पता नही चल पाता है। यहां पर इससे पूर्व भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई वाहन चालक अपनी जान भी गवां चुके हैं।

विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दुर्घटना से 2 घन्टे पहले ही फेसबुक पर किया था पोस्ट-
शायद विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष को घटना का पहले ही कुछ अंदेशा हो गया था। क्योंकि उन्होंने घटना से लगभग 2 घन्टे पहले ही अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि “व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मर जाता है। और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मो का फल खुद ही भुगतता है । और वह अकेले ही नरक या स्वर्ग जाता है ।जय श्री राम राम नाम सत्य है”

प्रदेश के सीएम ने भी तीनों पत्रकारों के निधन पर शोक जताते हुए 4-4 लाख रूपये की दी सहायता —
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीनों पत्रकारों के दुर्घटना में निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। और सीएम ने कहा है कि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए चार चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इनका कहना है-
आरोपी ट्रक ड्राइवर कमल अहिरवार को गिरफ्तार कर धारा 304 ए का मामला दर्ज किया गया है। ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है।
देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811