Let’s travel together.

थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर को दो सप्ताह के अंदर मिली दूसरी बड़ी सफलता दो पहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के

0 227

चोरी की 18 मोटर साइकल की गई बरामद

• मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण की सहायता से पकड़ाई चोरी की मोटर साइकल

– छिदवाड़ा के दमुआ, रामपुर, जुन्नरदेव, खिरसाडोह, शिवपुरी, व बैतूल एवं नरसिंहपुर के गोटेगाव में सस्ते दामो मे बेचता था चोरी की मोटर साइकिल

– मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के टीटी नगर, अरेरा हिल्स एवं शाहपुरा थाने से की थी चोरी,चोरी की मोटर साइकल खरीदने वालों मे भी मचा हड़कंप

रामभरोसे विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

सतलापुर रायसेन । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी, नकबजनी को रोकने, माल मशरूका बरामदगी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना के मार्गदर्शन व एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी व उनकी टीम को मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के अरेस हिल्स, टीटी नगर, एवं शाहपुरा क्षेत्र से चोरी हो रही मोटर साइकिले की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।मंडीदीप, सतलापुर एवं ओबेदुल्लागंज व अन्य स्थानो से चोरी हो रही मोटर साइकिल की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की धर पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सागर ठाकुर उर्फ शहजान खान पिता संजय ठाकुर साल निवासी

दातला जामई, जुन्नरदेव जिला छिंदवाड़ा,हाल वार्ड नंबर 9, रामनगर मंडीदीप को पकड़कर पूछताछ करने पर एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी द्वारा मंडीदीप, सतलापुर, ओबेदुल्लागंज एवं भोपाल के अरेरा हिल्स, टीटी नगर एवं शाहपुरा क्षेत्र से मोटर साइकल चोरी कर छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बैतूल जिले में बेचना बताया है एवं चोरी की 16 मोटर साइकल बरामद कराया है। । पूर्व की 2 शेष मोटर साइकल को भी बरामद करने में सफलता मिली है। चोरी की मोटर साइकल खरीदने वाले अन्य 9 लोगो को भी आरोपी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811