Let’s travel together.

सागर जिले के जैसीनगर थाने में समाज के व्यक्ति की मौत को लेकर कुशवाह समाज के लोगों ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन

0 469

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

विगत दिनों सागर जिले के जैसीनगर थाने में एक नवंबर को हुई कुशवाह समाज के व्यक्ति की मौत से नाराज़ कुशवाह समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जांच को लेकर ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
जानकारी के अनुसार विगत एक नवंबर को ग्राम सेमरा जिला भोपाल निवासी कीर्तेश पटेल कुशवाह को किसी मामले को लेकर जैसीनगर थाना जिला सागर द्वारा गिरफ्तार किया गया था तथा पुलिस थाने में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई थी । इस घटना को लेकर कुशवाह समाज में रोष व्याप्त हो गया तथा इसी घटना को लेकर आज कुशवाह समाज ने नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे ज्ञापन में मांग की गई है कि एक नवंबर को सेमरा जिला भोपाल निवासी कीर्तेश पटेल कुशवाह को जैसीनगर थाने जिला सागर की पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया था तथा थाने की हवालात में बंद रखा गया था एवं मृतक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई थी जिससे उसके शरीर पर पिटाई के निशान पाए गए थे तथा हवालात में ही उसे मौत के घाट उतार कर फांसी पर लटका दिया गया एवं मामले को आत्महत्या का रूप दे दिया गया जबकि मामला हत्या का प्रतीत होता है इस मामले को लेकर नगर के कुशवाह समाज में रोष व्याप्त हो गया तथा कुशवाह समाज के लोगों ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा घटना की कोई न तो वीडियो ग्राफी की गई न ही कोई आत्महत्या के ठोस सुबूत ही दिखाये । जबकि यह मौत पुलिस हिरासत में तथा पुलिस थाने की हवालात में हुई है जो गंभीर मामला दिखाई देता है आगे ज्ञापन में कहा गया है कि मृतक की पुलिस द्वारा हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस की पिटाई के मृतक के शरीर पर निशान पाए गए थे । इस घटना को लेकर कुशवाह समाज में आक्रोश बढ़ गया है घटना की न्यायिक जांच की जाये तथा घटना में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाये तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाये । इस मामले में ज्ञापन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं । तथा कहा गया है कि पोस्ट मार्टम भी सही ढंग से नहीं किया गया जिससे मामला संदिग्ध हालात में मौत का दिखाई देता है ।सात दिवस में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो प्रांतीय कुशवाह समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा । इस मामले में नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने बताया कि कुशवाह समाज के लोगों ने मां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है हम ज्ञापन को जिला प्रशासन को भेज रहे हैं जहां सेअग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिया जाएगा । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से नीरज कुलदीप तोरन बालमुकुंद सहित अनेक लोग शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811