Let’s travel together.

साथ नही रह रही पत्नि तो दोस्त के साथ गड़ासा लेकर पहुंचा मारने,धरसीवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 158

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

आपसी मनमुटाव के चलते एक विवाहिता अपने पति से दूर आकर मायके में रहने लगी तो पति गणतंत्र दिवस के दिन अपने दोस्त के साथ गड़ासा लेकर पत्नि को मारने ससुराल तक पहुच गया कोई बड़ी दुर्घटना होती इसके पहले ही पुलिस पहुच गई और पति व उसके दोस्त को गड़ासा यानी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल आरोपी घनश्याम पिता दिलीप देवांगन निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव का विवाह दस साल पहले 2012 में कुसुम देवांगन निवासी कूँरा के साथ हुआ था जिनके दो बच्चे भी हैं शादी के कुछ साल बाद दोनो में मनमुटाव होने लगा और 3 साल पहले पत्नि मायके चली आई मातपिता के साथ कूँरा मे रहने लगी जो पति को नागबार गुजर रहा था।

गणतंत्र दिवस के दिन ही संविधान को चुनोती

भारत का संविधान सभी को स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार देता है कोई भी किसी के साथ भी दादागिरी गुंडागर्दी करे तो उसे जेल भी भेजता है यानी हमारी रक्षा भी करता है लेकिन जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ और लोग गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहे थे उसी दिन यह पतिदेव एक तरह से संविधान को चुनोती देते अपने मित्र के साथ मुर्गा काटने वाला गड़ासा लेकर पत्नी को मारने पहुच गए ।


कूँरा में जैंसे ही यह दोनो हाथों में गड़ासा लिए ससुराल के सामने पहुचे घबराकर पत्नी अंदर से दरबाजा लगाई और पति और उसका साथी अभद्रता पूर्वक जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर निकलने को ललकारते रहे पत्नि ने तुंरन्त धरसीवां पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही बिना कोई देर किए पुलिस मौके पर पहुच गई और दोनो आरोपियों को दो गड़ासा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया यदि पुलिस को पहुचने में तनिक भी देर होती तो पता नहीं कितनी विभत्स घटना हो जाती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811