Let’s travel together.

खाद्य मंत्री ने मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ

0 122

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शुरू हो गई है ।इसी तारतम्य में आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने जनप्रतिनिधियों ,अधिकारी- कर्मचारियों एवं किसानों की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसान बेहद खुश नजर आए।

खाद्य मंत्री ने कृषकों से उनका हालचाल जाना ।धान बोआई लेकर कटाई तक की जानकारी भी ली। उन्होंने किसानों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी तथा अधिकारियों से कहा कि व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करें ।किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

इसी तरह सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धरसीवा विकासखंड के कुम्हारी धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए राज्य सरकार ने एक माह पूर्व ही धान खरीदी की प्रक्रिया चालू कर दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखा जाए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 138 खरीदी केन्द्र हैं ।जिनमें आज 92 खरीदी केन्द्रों में 570 किसानो के द्वारा लाए गए 1386 टन धान की खरीदी की गई। इस वर्ष जिले में 1 लाख 35 हजार 820 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में इस वर्ष 5 लाख 72 हजार 450 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811