Let’s travel together.

चिटफंड कंपनी की संपत्तियां कुर्क आरोग्य धनवर्षा डेव्हलपेर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई

0 615

सुरेन्द्र जैन रायपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर ने छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 धारा 7 (1) में प्रदत्त शकित्यों का प्रयोग करते हुए तथा पुलिस उप महानिरिक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर आरोग्य धनवर्षा डेव्हलपेर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायेरेक्टर रधुवीर सिंह राठौर एवं तीन अन्य के ग्राम उमरिया प.ह.न 23 उप तहसील मंदिरहसौद में स्थित व्यपवर्तित भूमि ख0न0 808/9 का भाग रकबा 13 हजार 886 वर्गफुट, ख.न. 338/1, 338/2 रकबा क्रमशः 0.01, 0.01 हेक्टेयर जमीन कुर्की करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर ने अपने बताया था कि आरोग्य धनवर्षा डेव्हलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से कंपनी बनाकर, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम जनता को अधिक ब्याज देने, कम समय में धन दोगुना करने का झांसा देकर विभिन्न लोक लुभावनी योजना बताकर निवेशकों से कपटपूर्वक राशि जमा कराई गई। निवेशकों द्वारा जमा कराई गई राशि परिपक्वता के पश्चात् भी उन्हें भुगतान नहीं करने, जमा की गई राशि को वापस नहीं करने, जमा राशि का ब्याज भी अदा नहीं कर धोखाधड़ी किया गया। उनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन जिला रायपुर का अपराध क्रमांक 429/2019 धारा 420, 34 भादवि छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811