Let’s travel together.

खरगोन में पुलिस ने जनता से किया संवाद, कहा नशा मुक्त गांव का करें निर्माण

0 213

जन सहयोग से अभियान होते हैं सफल :बरेली पुलिस

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन .

खरगोन में पुलिस ने जनता के साथ संवाद कर नशा मुक्त गांव बनाने का प्रयास करने के लिए सहयोग मांगा. साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की. रायसेन जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश और बरेली एसडीओपी राजीव जांगले तथा बरेली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी एसडी भालेकर ने यहां पुलिस – जनता चौपाल लगाकर संवाद किया. पुलिस सहायता केन्द्र खरगोन के प्रभारी उप निरीक्षक एसडी भालेकर ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि जनता और पुलिस एक परिवार की तरह ही है. और परिवार के लोगों के साथ बेझिझक होकर बात होना चाहिए. इसीलिए बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में यह संवाद किया जा रहा है तथा सभी से नशा मुक्ति अभियान में सहभागी बनने की अपील पुलिस कर रही है. उन्होंने कहा कि नशा मुक्त गांव तभी बनेगा जब व्यापक रूप से सभी का सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि जन सहयोग से बडे़ बडे़ अभियान सफल होते हैं. चौपाल में संवाद करते हुए यह भी कहा कि सभी दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करके अभियान में सहयोग करें. दुर्घटनाओं से दूरी रखना तो हेलमेट बहुत ही जरूरी है. चौपाल में शामिल यहां के व्यापारियों से अपील की गई है कि अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की ओर भी ध्यान दें. चौपाल बैठक में कई नगरिक और व्यापारी शामिल हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811