मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा पर देर रात्रि दो बाइक आपस में भिड़ गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि दो बाइक आपस में टकराने से उस पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें मुकेश आदिवासी 32 वर्ष निवासी सीहोर, प्रमोद मीणा 28 वर्ष निवासी मूंगफली कॉलोनी सलामतपुर, किशोर मेहरा उम्र 42 वर्ष मूंगफली कॉलोनी सलामतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस को सूचित किया गया दीवानगंज से तुरंत एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस 108 में पदस्थ डॉ सुरेंद्र शाक्या और पायलट रोहित शाक्या द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया इसके बाद घायलों को रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज इस रोड पर कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है कल ही मिनी ट्रक से मोटरसाइकिल वाला बाल बाल बचा नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था इससे पहले रविवार भी ढोला घाट हनुमान मंदिर के पास स्थित नाना ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए थे 3 दिन के अंदर दीवानगंज के पास ही 3 घटनाएं हो चुकी है जिनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो एक की मौत हो गई