Let’s travel together.

नवरात्रि का सामान लेकर घर जा रहे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

0 164

-अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर
-सलामतपुर पुलिस ने मामला लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट

रविवार रात्रि सलामतपुर से अपने घर मुक्तापुर जा रहे भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच की रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार रात को सलामतपुर से नवरात्रि की साम्रगी लेकर अपने घर मुक्तापुर जा रहे पूर्व सरपंच एवं भाजपा किसान मोर्चा के सांची मंडल अध्यक्ष संतोष मीणा पुत्र प्रेमनारायण मीणा उम्र 40 वर्ष की मोटरसाइकिल में रेलवे ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से संतोष की सांची अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग का मामला कायमकर जांच में लिया है।

पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ा 15 घंटे इंतेज़ार–संतोष मीणा को 108 एम्बुलेंस से सांची अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते शव को 15 घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया। सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग शव का पोस्टमार्टम हुआ। तब कहीं जाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। संतोष मीणा का अंतिम संस्कार मुक्तापुर गांव के शमशान घाट पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं संतोष मीणा का एक पुत्र व एक पुत्री है। जो सलामतपुर के स्कूल में कक्षा 9 ओर 11 में पड़ रहे हैं।

इस मामले में सांची अस्पताल और सांची पुलिस ने की दो बड़ी लापरवाही

घटना या दुर्घटना की स्तिथि में संबंधित थाने को अस्पताल द्वारा जानकारी का मेमो भेजा जाता है। ताकि समय से कार्रवाई शुरू की जा सके। लेकिन भाजपा नेता संतोष मीणा को जब एम्बुलेंस से सांची अस्पताल ले जाया गया तब अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना का मेमो सांची थाने में भेजना था। और सांची पुलिस को ज़ीरो पर कायमी कर केस डायरी सलामतपुर थाने भेजना थी। लेकिन शव के 15 घंटे सांची अस्पताल में रखे होने की जानकारी होने बाद भी सांची अस्पताल प्रबंधन और सांची पुलिस ने बड़ी लापरवाही की। जबकि अस्पताल से थाने की दूरी महज सो फिट होगी।

इनका कहना है।
भाजपा नेता संतोष मीणा को सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एबुलेंस से सांची अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने संतोष मीणा को मृत घोषित कर दिया। मर्ग का मामला कायम कर चांज में लिया है।
देवेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

रविवार शाम के समय संतोष मीणा मेरी दुकान पर ही बैठे थे। वह बाइक से सलामतपुर से नवरात्रि की सामग्री लेकर अपने घर मुक्तापुर जा रहे थे। सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी पसलियां टूटने से मौत हो गई।
विजय चौकसे, संचालक चौकसे ट्रेडर्स सलामतपुर।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811