भाजपा ने नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर नगर के सभी बूथों पर मनाई गई जयंती
पौधारोपण सहित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
हेमेंन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा प. दीनदयाल जी की जयंती नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व प्रत्येक बूथ पर मनाई गई । दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 9 बजे नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । उसके पश्चात नगर के प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर आधारित पत्रक का वाचन किया गया।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना। युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक वार्ड में पौधारोपण किया गया व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सुदामा नगर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर व कम्युनिटी हाल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ, पंच कर्म विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट विशेषज्ञ, होम्योपैथी विशेषज्ञ,चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।शिविर में मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच पूर्णता निशुल्क की गई एवं जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरण व आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया। यह जानकारी भाजपा के
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, कुशल संगठक और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे,जिन्होंने भारतीय जनसंघ में कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का जीवन स्तर सुधरे इन बात पर जोर दिया और पूरा जीवन भारत माता के चरणों में एवम जनता की सेवा में समर्पित किया।आज पार्टी का जो स्वरूप हमें दिखाई दे रहा है,उसकी नींव पं . दीनदयाल जी ने डॉ . श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ रखी थी।संगठन का वैचारिक अधिष्ठान पं . दीनदयाल उपाध्याय जी ने किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान एकात्म मानव दर्शन में है उन्होंने कहा कि दीनदयालजी से प्रेरित होकर, उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सबका साथ साबका विकास ,सबका विश्वास इसी भाव को चरितार्थ कर रहे हैं । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश तटवाल, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जगदीशअग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अशोक प्रजापति,ओम जैन,विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, सुश्री विनीता शर्मा, डॉ सर्राफ,राजेश बोराणा, जगदीश पांचाल, धन्ना शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।