नगरपालिका परिषद में कांग्रेस के सभी आठ पार्षद नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला के नेतृत्व में आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे
रायसेन ।नगरपालिका परिषद में कांग्रेस के सभी आठ पार्षद नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला के नेतृत्व में आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठ गए है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि पिछले 15 से 20 दिनों में जिला मुख्यालय पर नगरपालिका की नलजल योजना बंद है।

रायसेन शहर में हलाली बांध से पानी आता है ।लेकिन पिछले दिनों हुई अधिक वर्षा के कारण हलाली बांध के किनारे इंटकबेल डूब गया जिससे मोटर भी पानी मे डूब गई साथ ही बिजली का ट्रांसफार्मर भी डूब गया है।लेकिन नगरपालिका प्रशासन इसको लेकर गंभीर नही है लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है टेकर्स से पानी सप्लाई किया जा रहा है जहां लगातार विवाद हो रहे है।

प्रभात चाबला नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका परिषद का कहना है कि नगरपालिका के अध्यक्ष और सी एमओ जल संकट को लेकर लगातार पार्षदों को गुमराह कर रहे है।उन्हें बताया जा रहा है कि डेम में लगी मोटर और ट्रांसफार्मर ठीक करवाने भेजी है लेकिन जब कांग्रेस पार्षदों ने हलाली जाकर स्थिति देखी तो वहां मोटर ट्रांसफार्मर लगे है।उन्हें ठीक कराने नही भेजा है। नगर में पहले बेतवा नदी से जलप्रदाय होता था लेकिन उसकी पाइप लाइन ही निकाल दी गई।शहर में 28 ट्यूबबेल में से 14 ट्यूबबेल ही पानी सप्लाई कर रहे है।

नगरपालिका में भी भाजपा की परिषद थी तब सारे ट्यूबबेल और इंटकबेल की मोटर निकाली गई लेकिन मोटर कहा गई इसका कोई जबाब न तो अध्यक्ष दे रहे न सी एमओ।जब तक रायसेन में पेयजल प्रदाय सुचारू नही किया जाता तब तक कांग्रेस का भूख हड़ताल अनशन जारी रहेगा।

मनोज अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा ने धनबल और बाहुबल से परिषद बनाई जबकि जनादेश कांग्रेस के पास था। यहां खरीद फरोख्त कर परिषद बनाई गई।रायसेन में भीषण पेयजल संकट है लेकिन किसी को परवाह नही है।
नगरपालिका में जमना सेन पूर्व परिषद में अध्यक्ष थे।इस बार उनकी पत्नी सविता सेन अध्यक्ष है।हलाली पेयजल योजना के निर्माण के समय से ही विवादों में है यह रखरखाब और बिजली के बड़े बिलो के कारण नगरपालिका पर आर्थिक बोझ डाल रही है आये दिन पेयजल प्रदाय बंद हो जाता है।अध्यक्ष जनता और कांग्रेस के पार्षदों को गुमराह कर रहे है।

आंदोलन को जिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा भी आंदोलन स्थल पर पहुंच गये थे और आंदोलनरत पार्षदों के साथ बैठे रहे।