Let’s travel together.

मुश्काबाद आंगनवाड़ी केंद्र पर पोस्टिक दाल एवं सब्जियों की रंगोली बनाकर दिया पोषण का संदेश

0 139

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

जिले में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सांची परियोजना अंतर्गत मुश्काबाद आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को आकर्षित करने के लिए हरी सब्जियों व पोषण अनाज की रंगोली बनायी गयी है। यह रंगोली जहां महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है। वहीं ग्रामीण महिलाओं की कलाकारी भी निखार रही है।महिला एवं बाल विकास विभाग जिले भर में 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। इसके तहत बुधवार को जिले के सांची विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र मुश्काबाद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फलों व सब्जियों की रंगोली बनाकर पोषण का संदेश दिया। एकीकृत बाल विकास परियोजना सांची के आंगनवाड़ी केंद्र मुश्काबाद में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नीता अहिरवार के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक नीता अहिरवार ने बताया कि प्रतिवर्ष एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इस वर्ष भी माह के दौरान शासन द्वारा निर्धारित कार्य योजना अनुसार आंगनबाड़ियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आंगनवाड़ी केंद्र मुश्काबाद में गर्भवती एवम धात्री महिलाओं को खान पान के प्रति जागरूक किया गया। एनीमिया से बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन एवम आयरन की गोलियों का सेवन करने के लिए समझाइश दी व तिरंगे का महत्व समझाया गया।इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम सक्सेना, सुशीला विश्वकर्मा, सहायिका ज्योति विश्वकर्मा एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811