Let’s travel together.

ग्राम पंचायत में स्थाई समितियों के गठन हेतू बैठक आयोजित

0 250

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद की ग्राम पंचायत ढकना चपना में स्थाई समितियों के गठन के लिए बुधवार को सरपंच की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। पंचों की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सांची के आदेश अनुसार आयोजित कि गई। जिसमें मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 46 (3 )के अंतर्गत स्थाई समितियों का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच कोमल सिंह मालवीय के द्वारा की गई। बैठक में सामान्य प्रशासन समिति,निर्माण तथा विकास समिति एवं शिक्षा स्वास्थ्य तथा समाज कल्याण समिति का गठन किया गया।सामान्य प्रशासन समिति में उपसरपंच बबली बाई, शारदा बाई, सुनीता बाई, मुकेश साहू, चंदाबाई को सदस्य बनाया गया है। निर्माण तथा विकास समिति में बबली बाई उपसरपंच, शारदा बाई पंच, रचना बाई पंच, सुनीता बाई पंच, राजेंद्र सिंह पंच को सदस्य बनाया गया एवं शिक्षा स्वास्थ्य तथा समाज कल्याण समिति में बबलीबाई उपसरपंच, मुकेश साहू पंच, रचना बाई पंच, राजेंद्र सिंह पंच, चंदाबाई पंच को सदस्य बनाया गया है।उक्त तीनों समितियों में सरपंच कोमल सिंह मालवीय सभापति रहेंगे। एवं पंचायत सचिव मुकेश कुमार सभी समितियों के सचिव रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811