Let’s travel together.

राधाष्टमी पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन

0 121

अदनान खान विदिशा

नगर के नंदवाना स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण जगदीश धाम मंदिर परिसर में राधाष्टमी के पावन अवसर पर 3 सितंबर से प्रतिवर्ष की भांति गौरवशाली द्वादशवे वर्ष में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर भारतवर्ष के समस्त संतो के लाडले एवं विदिशा नगर का गौरव राष्ट्रीय कथावाचक गौवत्स पं. अंकितकृष्ण तेनगुरिया ‘वटुकजी’ वटेश्वर धाम विदिशा के मुखारविंद से कथा का रसवर्षण होगा।पं.मनमोहन शर्माजी ने बताया कि वर्तमान समय में पूज्य वटुकजी महाराज विदिशा जिले के छोटे से गांव चितराय से निकलकर अल्प आयु में वृंदावन धाम से विद्याध्ययन करके भारत वर्ष के अनेक प्रांतों में कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रहे हैं।आपको देश के अनेक मंचो से सम्मानित किया गया है।लक्ष्मीनारायण मंदिर जगदीश धाम के मुख्य अर्चक पं.मनमोहन शर्मा (मुखियाजी) ने बताया कि इसके साथ ही मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा की भव्य कलशयात्रा कागदीपुरा स्थित वटेश्वर धाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेंगी। मुखियाजी ने माताओं-बहनों से पीत वस्त्र धारण करके कलशयात्रा में सम्मिलित होने की अपील की। राधाष्टमी से प्रारंभ होने वाली कथा का समापन अन्नंत चतुर्दशी के अवसर होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से  5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811