Let’s travel together.

सिक्स लाइन व सर्विस रोड बना पार्किंग,हादसों को दे रहा निमंत्रण,जिम्मेदार मौन

0 234

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे सांकरा से सिमगा तक सिक्स लाइन तो बन गया लेकिन सांकरा में सिक्स लाइन को ट्रक हाइवा संचालकों ने पार्किंग का अड्डा बना लिया है जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है……सांकरा से सिमगा तक बने सिक्स लाइन में ही टाटीबंध से आने वाला फोरलेन जुड़ा हुआ है धनेली के बाद जैंसे ही सांकरा की सीमा शुरू होती है यहां टाटीबंध फोरलेन के लिए एक ओवर ब्रिज है ।

रायपुर जाने और रायपुर से आने वालों को ओवर ब्रिज् के नीचे से आना जाना पड़ता है ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के कारण सांकरा का सर्विस रोड भी दिनभर व्यस्त रहता है और ब्रिज से लेकर दस फीट चौड़े सर्विस रोड पर दिन रात एक लाइन से हाइवा ओर ट्रकों की पार्किंग रहती है….बढ़ती दुर्घटनाओं के चलते ओवर ब्रिज के सामने चोक से हाइवे पार करना बंद कर दिया है इससे अब सांकरा से दस फीट चौड़े सर्विस रोड से ही होते हुए ब्रिज के नीचे से गुजकर रायपुर फोरलेन पकड़ना पड़ता है ऐंसे में सिक्स लाइन ओर सर्विस रोड पर पार्किंग कर खड़े ट्रक व हाइवा रात के समय सामने से आ रहे वाहनों की लाइट के कारण दिखाई नही देते और दुपहिया चालक उन पार्किंग किये वाहनों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

सांकरा में चूंकि निर्माण एजेंसी ने अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया ईंसलिये सर्विस रोड सांकरा से सिलतरा तक सिक्स लाइन से भी अधिक व्यस्त रहता है बाबजूद इसके सांकरा में टाटीबंध वाले ओवरब्रिज के आसपास सिक्स लाइन ओर सर्विस रोड को पार्किंग बनाने से लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811