Let’s travel together.

मूंग तुलाई में हो रही शिथिलता को लेकर किसान संघ ज्ञापन सौपा

0 208

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

बुधवार को भारतीय किसान संघ इकाई सिलवानी ने मूंग तुलाई में हो रही शिथिलता को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपा।
भारतीय किसान संघ ने सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा मूंग के तुलाई में बहुत विलंब से की जा रही है। जिससे किसानों को बहुत आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है!
किसानों का कहना है कि तूलाई केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना एवं अन्य व्यवस्थाएं की जाएं, प्रत्येक तुलाई केंद्र पर प्रतिदिन न्यूनतम 1000 किवंटल तुलाई की जा सकें इस प्रकार के मैसेज किसानों तक पहुंचाएं जाएं! तुलाई केंद्रों को ग्रामों की निकटता देखते हुए मैचिंग दृश्य की जाए, चुंहेटिया सरकारी वेयर हाउस खाली है अतः चिचोली सोसाइटी खरीदी चुंहेटिया सरकारी वेयर हाउस में की जाए, बीकलपुर क्षेत्र के लिए विकल्प में तो बीकलपुर केंद्र शुरू किया जाए, डीएपी यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था की जाए !
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र रावत ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्रसिंह, संदीप रघुवंशी, प्रियांशी कुशवाहा, महेंद्र रघुवंशी, नरेंद्र सिंह, महेश, गजेंद्र रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811