Let’s travel together.

एक तरफ जंगल तो दूसरी ऒर नाला:ग्रामीणों के लिए नहीं है रास्ता

0 278

दमोह से धीरज जॉनसन की विशेष रिपोर्ट

दमोह जिले में प्रारंभ हुई सिंचाई परियोजनाओं से धीरे धीरे ग्रामीण अंचलों में खेती की सुविधा के साथ साथ पेयजल भी उपलब्ध होता जा रहा है परंतु इन परियोजनाओं के डूब क्षेत्र के दायरे से आस पास के गांवो को अब अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ेगा।


जिला मुख्यालय के पास स्थित सद्धरू परियोजना के कारण भी,अब तक शहर से करीब 22 किमी दूर स्थित ग्राम बहेरा को शहर आने के लिए करीब 35 से ज्यादा किमी का सफर तय करना पड़ेगा क्योंकि पहले से बने हुए निकट के मार्ग पर जल स्तर बढ़ने लगा है, पैदल और वाहन यहां से निकलना बंद होते जा रहे है परंतु अभी भी कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर यहां पूर्व में बने छोटे पुल को पार करते हुए देखे जाते है

इस नाले को पार करने की एक बड़ी वजह यह भी है कि नाले के उस पार कुछ लोगों की खेती की जमीन है पर जल भराव होने के कारण उन्हें भी एक बड़ा चक्कर लगा कर खेत तक पहुंचना होगा।

यहां अब पानी भर जाने के कारण पहले से बना मुख्यमंत्री सड़क मार्ग बंद हो जाएगा जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों,बीमार और बुजुर्गो पर पड़ेगा,जिन्हे अब नए रास्ते से यात्रा करना होगा जो अब तक जंगल के मध्य पगडंडियों में दिखाई देता है,जहां जहरीले जीव जंतुओं का खतरा भी रहता है। परंतु सबसे अहम तथ्य यह है कि बहेरा ग्राम वासियों को अब खजुरा होते हुए बालाकोट पहुंचना होगा जिस रास्ते को बनने में अभी समय लगेगा।

सरपंच मोहन सिंह का कहना था कि क्षेत्र डूब में आ गया है,ग्राम समिति के माध्यम से प्रस्ताव बना कर भेजेंगे कि पुल बन जाए परंतु अभी तो बहेरा ग्राम के लिए जो दूसरा मार्ग है वह कच्चा और पगडंडियों वाला है जो बच्चों और बीमारों के लिए दिक्कत वाला है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811