Let’s travel together.

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के निर्माण को तत्काल स्वीकृति दी जाए: सांसद डॉ.केपी.यादव

0 74

सांसद ने दिव्यांगजनों के पुनर्वास केंद्र के लिए चिंता व्यक्त की

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान गुना-शिवपुरी- अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.के.पी.यादव ने नियम 377 के अधीन सरकार को सूचना देते हुए दिव्यांगजनों के पुनर्वास केंद्र के लिए चिंता व्यक्त करते हुए जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना को तत्काल स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग रखी है।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कहा कि वर्तमान में भारत में दिव्यांग जनों की संख्या 2% या ढाई करोड़ से अधिक है और इनके विकास के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है जिसके माध्यम से दिव्यांगों को चिन्हित कर उनकी विकलांगता का आकलन किया जाता है तथा पात्र व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण पात्रता के अनुसार निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। जिला विकलांगता पुनर्वास केंद्र में सहायक उपकरण के अलावा शारीरिक समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के लिए मनोवैज्ञानिकों द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से निदान किया जाता है।
श्री यादव ने कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र गुना एक आकांक्षी जिला है और मेरे क्षेत्र में निवास कर रहे दिव्यांगजनों के विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार को गुना और अशोकनगर जिले में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण करने हेतु प्रस्ताव भेजा है,जिस पर अभी भारत सरकार की स्वीकृति लंबित है,मेरा सरकार से निवेदन है कि गुना,अशोकनगर जिले में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के निर्माण को तत्काल स्वीकृति दी जाए और इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में प्रस्तावित जिला पुनर्वास केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |     लायंस क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान     |     ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत     |     गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित     |     सेमरा में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ आयोजन      |     होली को लेकर उत्साह का माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन      |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811