Let’s travel together.

सलामतपुर पुलिस ने अपहृता नाबालिग लडकी को किया दस्तयाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 747

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
08 जनवरी को थाना सलामतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अम्बाड़ी से नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363 आईपीसी का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी रायसेन अदिति भावसार, उपनिरीक्षक सतेन्द्र दुबे के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा 16 जनवरी को नाबालिग लडकी को राहतगढ, जिला सागर से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया था। प्रकरण में धारा 366-ए, 376, 376(2)एन, 376(3) आईपीसी एवं 3/4, 5 एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आरोपी इदरीस पिता इद्दू खां उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.-05, टेकरी मोहल्ला राहतगढ, जिला सागर को 20 जनवरी को ग्राम जीरापुर, थाना शमशाबाद, जिला विदिशा से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लडकी की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सलामतपुर से उपनिरिक्षक सतेन्द्र दुबे, आरक्षक आशीष, आरक्षक शशांक दीक्षित, आरक्षक रामकरण शर्मा, सैनिक अतुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811