Let’s travel together.

जान खतरे में डालकर रेलवे पटरी क्रॉस करके पढ़ने जा रहे नौनिहाल, हर रोज लड़ते हैं मौत से जंग

0 159

–10 गांवों के हज़ारों ग्रामीण रोज़ जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं रेलवे लाइन क्रॉस
-बड़ी अनहोनी के इंतजार में आँखे बंद कर बैठे हैं ज़िम्मेदार अधिकारी,शासन प्रशासन भी नही दे रहा ध्यान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट।
सरकार द्वारा स्कूल चले हम अभियान के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर योजनाएं बनाई जा रही हैं। ताकि हर बच्चा शिक्षित हो सके और देश का भविष्य बन सके। मगर आज भी हमारे देश में कई ऐसे स्थान हैं। जहां स्कूल जाने के लिए स्कूली बच्चों को अपनी जान हथेली पर लेकर चलना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला है रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अम्बाड़ी ग्राम पंचायत के छपराई मार्ग का जहां जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी क्रॉस करके स्कूल जाने को मजबूर है नौनिहाल। वहीं किसान भी अपने खेतों पर जाने के लिए हर रोज एक नई जंग लड़ते हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यहां से मोटरसाइकिल उठाकर निकालते हैं। कई बार हादसे होते होते बच चुके हैं। यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे विभाग द्वारा कई वर्षों पुराना रेलवे गेट बंद कर दिया गया है। वहीं अंडरब्रिज पुलिया में भी पानी भरा रहता है। ग्रामीण स्थानीय विधायक एवं मंत्री से लेकर आला अधिकारियों तक को कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

10 गांवों के हज़ारों ग्रामीण रोज़ डालते हैं जान जोखिम में-
सांची जनपद के अम्बाड़ी का छपराई गांव रेलवे की पुलिया में बरसात के समय पानी भरा होने के कारण लगभग 10 गांव पर स्कूली बच्चों सहित गांव के किसानों को जान जोखिम में डालकर ट्रेनों की पटरी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पुलिया में पानी भरा हुआ है। मरीजों को भी इसी मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है।मुसीबत झेल रहे लोगों का कहना है कि दो साल से विधायक मंत्री और रेल अफसरों से मिल रहे हैं। लिखित शिकायत दे रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां पर रेलवे गेट हुआ करता था। वहां से आसानी से निकल जाते थे। और खेती किसानी करने वाले ट्रैक्टर इस पार से उस पार चले जाते थे। अब आलम यह है कि रेलवे ने बरसों पुराने गेट को बंद कर दिया है। जिससे खेती किसानी करने वाले किसानों सहित स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। बारिश के समय पर खाद बीज ले जाने के लिए ट्रैक्टर पटरी के उस पार नहीं जा पाता है। जिससे मजदूरों द्वारा खाद बीज कंधे पर रखकर भेजा जाता है। जिससे खाद बीज से ज्यादा पैसा मजदूरों को देना पड़ता है। अंडर पुलिया में बरसात में 4 महीने तक पानी भरा रहता है।और इसके अलावा कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। जिससे मजबूरी में रेलवे लाइन क्रास करके निकलना पड़ता है।

इनका कहना है-
हमको स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन इन रेलवे लाइनों को पार करके जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में पुलिया में भी पानी भर जाता है। इसके अलावा स्कूल जाने का कोई और रास्ता नही है। कई बार हम सभी छात्राएं ट्रेन की चपेट में आने से भी बच चुकी हैं।
दीपा, छात्रा

हम प्रतिदिन 7 किलोमीटर मीटर चलकर स्कूल जाते हैं। रास्ते में हमें रेलवे लाइन क्रास करके जाना पड़ता है। जिसमें बहुत खतरा रहता है। लेकिन हमें पड़ता है इसलिए हम रोज़ खतरा मोल लेते हैं।
प्रियंका, छात्रा

में 11 वी कक्षा में पड़ता हूं। में केमखेड़ी गांव से 7 किलोमीटर दूर स्कूल पड़ने जाता हूं। मुझे प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करना पड़ती हैं। सरकार ने अंडरब्रिज बनाया था लेकिन उसमें भी पानी भरा रहता है।
सूरज, छात्र कक्षा 11वी

8 से 10 गांवों के हज़ारों ग्रामीणों को प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रास करके दूसरी और जाना पड़ता है। और तो और हमें अपने वाहन भी रेलवे लाइनों के ऊपर से उठाकर ले जाना पड़ते हैं। अगर गॉव में कोई बीमार हो जाता है तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। शासन प्रशासन हमारी समस्या का कोई भी समाधान नही कर रहा है।
आकाश, स्थानीय ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811