Let’s travel together.

ईंट भट्टा मज़दूर ने गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

0 561

-पुलिस ने मामला दर्जकर लिया जांच में

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
अज्ञात कारणों के चलते एक ईंट भट्टे के मज़दूर ने बुधवार को गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग डायल हंड्रेड पर इवेंट आया था कि एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, एएसआई दांगी और प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव रेहान खान के ईंट भट्टे भगवनपुर कालोनी के घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सियाराम आदिवासी पिता धन सिंह आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम परासरी थाना मुंगावली जिला अशोकनगर हाल निवासी रेहान खान का ईंट भट्टा भगवनपुर कालोनी थाना सलामतपुर ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार सुबह लगभग 8 बजे नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सियाराम एक माह पहले ही मजदूरी करने भगवनपुर कालोनी अपने सास ससुर व पत्नी सोना बाई के साथ आया था। सियाराम की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। ये 3 भाइयों में छोटा था। वहीं इसके दो भाइयों की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग 4/22 का मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम सांची स्वास्थ्य केंद्र में कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |     टीईटी-2026 परीक्षा स्थगित करने की मांग, मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र     |     गढ़ी की उद्यानिकी नर्सरी बदहाल, लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ     |     गेहूं और चने की कटाई प्रारंभ,कही किसान मजदूर से तो कही  हार्वेस्टर से कटाई     |     कुलहड़िया और नरखेड़ा के पहाड़ पर अज्ञात कारणों से लगी आग     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवसाक्षरों का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811