Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रेलवे द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गये अंडरपास में भरा पानी

0 98

– लोगों के लिए परेशानी का सबब बना

– पिपरसमां अंडरपास पर भरा बारिश का पानी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी से पिपरसमां जाने वाले रेलवे अंडरपास पर इस समय बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को इस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुना-शिवपुरी रेलवे लाइन पर स्थित यह अंडरपास बनाया गया है। तकनीकी रूप से गलत बनाए गए इस अंडरपास को लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था लेकिन यह अंडरपास परेशानी का कारण बन गया है।

अंडरपास में घुटने- घुटने तक पानी-

इस अंडर पास पर पानी भर जाने से यहां से निकलने वाले लोग परेशान हैं। पैदल जाने वाला ग्रामीण इस मार्ग से जा नहीं सकता क्योंकि घुटने- घुटने तक पानी है। ज्यादा बारिश के बाद यहां हालत और बिगड़ जाते हैं। पानी निकासी के लिए कोई आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए हैं। पिपरसमां के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ने इस अंडरपास को लोगों की सुविधा के लिए बजट खर्च करा बनाया लेकिन पानी निकासी का कोई प्रबंध यहां पर नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जब ज्यादा बारिश हो जाती है तो मार्ग पानी में डूब जाता है। पिछले साल तो यहां पर काफी पानी एकत्रित हो गया था।

निर्माण में तकनीकी खामी-

ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। अंडरपास के पूरे निर्माण में तकनीकी खामी है। रेलवे द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया अंडरपास केवल दिखावा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस निर्माण की जांच होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811