Let’s travel together.

25 वर्षों से जो भी अधिकारी आता है करता है आदिवासी भवन पर कब्जा बना लेता है अपना गृह निवास

0 267

आदिवासी उपयोजना के कार्यालय में सीईओ और ऑपरेटर का आवास
आदिवासी भटकने मजबूर

सिलवानी/रायसेन। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड सिलवानी में प्रदेश सरकार ने आदिवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा एकीकृत आदिवासी लघु परियोजना का कार्यालय सिलवानी में प्रारंभ किया गया था। पूर्व में कई वर्षों तक यह कार्यालय किराये के भवन में संचालित रहा। वर्तमान में परियोजना अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से कार्यालय के कर्मचारी जिला कार्यालय में ही अपनी सेवाएं दे रहे है।
जनपद पंचायत प्रांगण में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी एकीकृत लघु परियोजना कार्यालय का भवन निर्माण लाखों रूपये की लागत से कराया गया था। जिसका आज तक शुभारंभ ही नहीं किया गया। आदिवासियों के हितों के बनाये भवन में जनपद पंचायत सिलवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद पंचायत के कम्प्यूटर आपरेटर ने कब्जा कर अपना आवास बना लिया है।

सिलवानी आदिवासी बाहुल्य विकासखंड है। जिसमें आदिवासी के हितों की कई योजनाएं संचालित है। कार्यालय नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र से आये आदिवासी विभिन्न कार्यालयों की ठोकरे खाते है। कुछ माह पूर्व बिरसा मुण्डा की जयंती पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासियों के हितों के योजनायें प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी, वहीं दूसरी ओर आदिवासी के हितों के लिये भवन पर अधिकारी और कर्मचारी किये हुये है। सरकार की मंशा थी कि आदिवासियों को योजनाओं की जानकारी और त्वरित लाभ मिल सके इस कारण सिलवानी में उक्त कार्यालय प्रारंभ किया गया था, परंतु पिछले कई वर्षों से परियोजना अधिकारी का पद रिक्त है और कार्यालय के कर्मचारियों को आदिम जाति कल्याण विभाग में अपनी सेवायें दे रहे है। वहीं क्षेत्र के आदिवासी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटक रहे है।
सरकार द्वारा जनपद पंचायत प्रांगण में आदिवासी एकीकृत लघु परियोजना कार्यालय का भवन निर्माण तो करा दिया परंतु कार्यालय प्रारंभ करना भूल गया जिसका फायदा जनपद पंचायत सिलवानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उठाते हुये अपना आवास बना लिया, वर्तमान में जनपद सीईओ रश्मि चौहान द्वारा अपना आवास बना लिया है। वहीं एक कार्यालय के एक भाग पर जनपद पंचायत सिलवानी के कम्प्यूटर आपरेटर भुजबल बघेल ने अपना आवास बना लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811