Let’s travel together.

आचार्य श्री विद्यासागर द्वार का लोकार्पण आज 

0 17

सागर। नगर पालिका मकरोनियाके आदिनाथ वार्ड के प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी द्वार का लोकार्पण समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर को  आयोजित किया गया है।

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की समाधि के उपरांत समाजजनों के आग्रह पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया द्वारा इस द्वार के निर्माण की घोषणा की गई थी। द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और इसका लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद, निर्यापक मुनि श्री अभयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।

इस अवसर पर सकल जैन समाज एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। समाजजनों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि संघ का 3 दिन का प्रवास नेहानगर के बाद 17 अक्टूबर को अंकुर कॉलोनी में होगा जहां पर इस कार्यक्रम के उपरांत मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे आहारचर्या भी अंकुर कॉलोनी में होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |     50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811